मैरिज गार्डन से बारह लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी

0
284

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में स्थित मैरिज गार्डन से कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के कमरे का लॉक तोड़कर बारह लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि स्टेज पर रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

एएसआई भैरू राम ने बताया कि रामनगर कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी निर्मल कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि शनिवार को उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम विद्याधर नगर स्थित गौतम मैरिज गार्डन में चल रहा था। दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए सोने-चांदी के जेवरात स्टेज पर दिखाए गए। इसके बाद जेवरात को एक बैग में रखकर दूल्हे के कमरे में रखकर लॉक लगा दिया। शादी की तैयारियों को लेकर सभी अपने-अपने काम में लग गए। मंडप की तैयारी के दौरान सामान लेने आने पर दूल्हे के कमरे का लॉक टूटा मिला।

कमरे में रखा सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग गायब मिला। चोरी का पता चलने पर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि स्टेज पर गहनों को दिखाने के बाद बैग में गहने भरकर कमरे में रखने के दौरान चोरों ने रेकी की और फिर मौका मिलते ही लॉक तोड़कर कमरे में घुसकर जेवरातरखे बैग ही चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here