प्रथम पूज्य बुधवार को भक्तों संग खेलेंगे होली

0
432

जयपुर। भगवान श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार, 20 मार्च को मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में फागोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान गणेशजी भक्तों के संग गुलाल गोटे से होली खेलेंगे। गणेश जी को केसरिया कपड़े की नई पोशाक और केसरिया रंग का साफा धारण करवाया जाएगा। शाम 5 बजे भक्तों के संग गुलाल, अभ्रक, फूल और गुलाल गोटो से होली खेली जाएगी। गणपति को ठंडाई का भोग लगेगा। शाम 6 बजे से मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फाग उत्सव में शेखावाटी के लोक कलाकार रघुवंद मिश्र एण्ड पार्टी डफ और चंग की थाप पर अपनी प्रस्तुति से भगवान गजानन्द को रिझाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here