अवैध हथियारों के जखीरे सहित तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
318

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन देशी पिस्टल,तीन देसी कट्टे ,चौदह जिंदा कारतूस सति एक खाली पिस्टल मैगजीन जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि खोह नागोरियान थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सन्नी उमरवाल उर्फ सन्नी धाबास निवासी अजमेर रोड करणी विहार जयपुर,सनराज सिंह चौहान उर्फ टिंकू निवासी करणी विहार हाल मानसरोवर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन देशी पिस्टल,तीन देशी कट्टे , चौदह जिंदा कारतूस सति एक खाली पिस्टल मैगजीन बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपित पुलिस थाना मानसरोवर के बीस लाख लूट मामले में छह माह से फरार चल रहे थे और इसके अलावा जयपुर शहर के कई थानों से भी वांछित चल रहे थे। साथ ही दोनों ही आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनामी घोषित है और सन्नी धाबास टॉप टेन का अपराधी है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here