स्प्राइट ने ‘स्प्राइट ट्रुथ एंड स्पाइस’ के साथ बढ़ाया रोमांच: सेलिब्रिटी, फूड और चैलेंजेस आ रहे हैं एक साथ

0
34

नई दिल्ली। कोका-कोला के मशहूर अरबों डॉलर के लेमन-लाइम फ्लेवर वाले बेवरेज ब्रांड, स्प्राइट ने आज अपने नए डिजिटल शो ‘स्प्राइट ट्रुथ एंड स्पाइस’ के लॉन्‍च की घोषणा की। 8 एपिसोड की यह सीरीज़ भारत के लोगों के स्‍पाइसी फूड (तीखे और मसालेदार खाने) और बेबाक बातों के प्यार को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

डिजिटल कंटेंट देखने वाले युवाओं के लिए बनाई गई इस सीरीज़ में कई मशहूर हस्तियों की जोड़ियां नज़र आएंगी। ये जोड़ियां मजेदार चैलेंजेस का सामना करते हुए देश की प्रसिद्ध स्‍पाइसी डिशेज खायेंगी और खुलकर बिना किसी स्क्रिप्‍ट के बातचीत करेंगी। इसमें हर दिन के रोमांच को नए पॉप-कल्‍चर में बदला जाएगा।

इस सीरीज में कई जाने-माने सितारे शामिल हैं जैसेकि कुल्लू के नाम से मशहूर कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ और ट्रैवल क्रिएटर लारिसा डी’सा, डिजिटल क्रिएटर और लॉक अप सीजन 2 की विजेता श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल, भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर-सॉन्‍गराइटर गर्व तनेजा और नंदिनी नायल (गिनी), एक्टर व डांसर शांतनु माहेश्वरी और श्रुति सिन्हा, वरुण सूद और विहान समत, स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा और गुरलीन पन्नू, नयनी पावनी और महबूब दिल से।

इस सीरीज के दो एपिसोड टिंडर के साथ मिलकर पेश किए जाएंगे, जिससे लोगों को जोड़ने, बातचीत करने और साथ में यादगार पल बिताने वाले दो बड़े ब्रांड्स एक साथ आएंगे। यह साझेदारी युवाओं के लिए इस शो को और भी दिलचस्प और जुड़ाव महसूस कराने वाला बनाती है।

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की कैटेगरी हेड – स्पार्कलिंग फ्लेवर्स, सुमेली चटर्जी ने कहा, “स्प्राइट का ताज़ा नींबू-सोडा वाला स्वाद हमेशा से तीखे स्‍पाइसी खाने के साथ बहुत अच्छा लगता है। आज के समय में स्‍पाइसी सिर्फ एक स्वाद नहीं है, बल्कि दोस्तों के साथ मिलने-जुलने, चैलेंज लेने और एक साथ वक्त बिताने का एक जरिया बन चुका है।

यही ‘स्प्राइट ट्रुथ एंड स्पाइस’ है—एक ऐसा शो जो ट्रुथ-ऑर-डेयर, ताश के खेल और ढेर सारे स्‍पाइसी फूड पर बना है। दर्शकों को इसमें बिना किसी दिखावे के सीधा सच, हैरान कर देने वाली बातें और ज़बरदस्त मस्ती देखने को मिलेगी। इसकी शुरुआत स्प्राइट या स्प्राइट ज़ीरो के एक कैन से होती है, जो हर तीखे पल को मज़ेदार और तरोताज़ा बना देता है। यह दोस्तों, परिवार और यहाँ तक कि अनजान लोगों के साथ भी मज़ा करने का एक बेहतरीन तरीका है।”

सीरीज का सीजन ट्रेलर आ चुका है और इसके एपिसोड 17 सितंबर से 5 नवंबर 2026 तक हर हफ्ते रिलीज होंगे। ‘स्प्राइट ट्रुथ एंड स्पाइस’ स्प्राइट के यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए उपलब्ध होगा, साथ ही इसे क्रिएटर कोलैबोरेशन, सोशल-फर्स्‍ट कंटेंट और स्‍प्राइट एवं और पार्टनर चैनल्स के जरिए भी प्रमोट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here