होली पर गांव गए थे दो परिवार, पीछे से लाखों की चोरी

0
589

जयपुर। होली पर गांव गए दो परिवारों के सूने मकानों से चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और जेवरात पार कर लिए। महारानी फार्म दुर्गापुरा निवासी देवेंद्र शर्मा ने शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह होली पर परिवार के साथ गांव गया था। पीछे से चोर मकान से करीब 9 लाख रुपए की नकदी और करीब 20 लाख रुपए के जेवरात ले गए। घटना का पता उन्हें गांव से लौटने पर लगा। वापस लौटा तो मकान का सामान बिखरा हुआ था और मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।

दूसरी घटना में खण्डेला निवासी श्रीमीणा ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह अपने गांव गया था पीछे से चोर उसके श्रीपुरम कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़ कर नकदी और जेवरात ले गए। चोरी का पता उन्हें वापस घर लोटने पर लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here