July 27, 2024, 10:53 am
spot_imgspot_img

सावधान: शहर में ठग गिरोह सक्रिय, एक घंटे में दो वारदातों को दिया अंजाम

जयपुर। शहर में ऐसा ठग गिरोह सक्रिय हो गया है जो कि महिलाओं को विभिन्न प्रकार से झांसे में लेकर या डरा कर उनके कीमती जेवरात उतवा कर ले जाता है। यह गिरोह खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाता है। इस गिरोह के सदस्यों ने एक घंटे में शहर में दो महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। मानसरोवर थाना इलाके में जेवरात को साफ करने का झांसा देकर दो बदमाश एक महिला से जेवरात उतरवा कर ले गए। बदमाश जाते समय महिला को नकली जेवरात थमा कर फरार हो गए। इस सम्बंध में एक वकील ने मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कावेरी पथ मानसरोवर निवासी संजीव सक्सैना ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी मां किसी काम से बाजार जा रही थी। सेक्टर 10 में दो बदमाशों ने उसे रोका और कहा कि माता जी आपके कड़े काफी गंदे हो रहे है। इन्हें नए गहनों की तरह चमका देते है। इसके बाद महिला ने जेवरात उतार उन्हें दे दिए। बदमाशों ने जेवरातों को एक कैमिकल में डाला और एक कपड़े में बांधकर दे दिया और कहा कि घर जाकर खोल लेना। इसके बाद महिला वहां से घर आ गई और घर आकर उसने जेवरात संभाले तो नकली मिले। बदमाश महिला से सोने के दो कड़े ले गए। जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांच अधिकारी एएसआई रोहिताश्व ने बताया कि श्यामनगर इलाके में हुई घटना में भी दो बदमाश थे और यहां पर भी दो बदमाश। हो सकता है कि शहर में इस प्रकार का कोई गिरोह सक्रिय हो जो कि महिलाओं को झांसे में लेकर उनके जेवरात उतरवा कर ले जाता है। अममून इस प्रकार की घटनाएं गर्मियों के दिनों में ही होती है। यह घटना 27 मार्च की सुबह करीब आठ बजे की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इस घटना में शामिल बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।

दूसरी घटना में श्यामनगर थाना इलाके में पुलिसकर्मी बनकर दो बदमाश वारदात का डर दिखाकर एक महिला से सोने की चेन और सोने के कड़े उतरवा कर ले गए।

पुलिस के अनुसार रानी सती नगर निवासी 67 वर्षीय उर्मिला देवी ने ने मामला दर्ज करवाया कि वह सुबह घूमने जा रही थी। रोज गार्डन के पास दो युवकों ने उसे रोका और कहा कि वे पुलिसवाले है। बदमाशों ने कहा कि माता जी कल ही कड़ों के लिए एक महिला का मर्डर हुआ है और आप इस तरह से जेवरात पहन कर घूम रहे हो। इन्हें उतार कर अंदर रख लो। इसके बाद महिला अपने जेवरात उतारने लगी। बदमाशों ने इन जेवरातों को अपने एक कपड़े में लपेट कर रख लिया और महिला को थमा दिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर चलते बने। महिला ने घर पहुंच कर कपड़े की गठरी खोल देखा तो जेवरात नकली मिले। इस पर महिला को ठगी का पता चला। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना 27 मार्च की सुबह सात बजे की है। बदमाशों ने स्वयं को पुलिसवाला बताया और हत्या की घटना के बारे में बताकर महिला को डरा कर जेवरात उतार कर रखने को कहा। महिला के जेवरात एक कपड़े में बांध दिए । बातों में लगाकर महिला के जेवरात बदल लिए और फिर दूसरी गठरी महिला को देकर वहां से चलते बने। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

एक स्थान पर बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। अन्य स्थानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हर साल इस प्रकार की गैंग शहर में आती है और कुछ दिन वारदात करने के बाद फरार हो जाते है। इस मामले में पूर्व में पकड़े गए ऐसे गैंग के सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाश महिला से सोने की एक चेन और सोने के दो कड़े उतरवा कर ले गए। इनकी बाजार कीमत करीब सवा लाख से ज्यादा हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles