कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों के आदेश जारी नहीं करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन

0
316

जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में व्याप्त प्रशासनिक अनियमितता-तानाशाही रवैये तथा कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों के आदेश जारी नहीं करने के विरोध में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (एनटीएसए) के समस्त सदस्यों की ओर से एक अप्रैल से प्रशासनिक भवन के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला।

अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (एनटीएसए) अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह और महासचिव जेपी सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त संस्थान के निदेशक एवं कुलसचिव दोनों ही पिछले दिनों की भांति 9वें दिन भी संस्थान परिसर से नदारद रहे। वहीं कर्मचारियों को पुनः झूठे आश्वासन के तौर पर कुलसचिव की ओर से केवल ईमेल किया गया। जिसमें लंबित मुद्दे यदि कोई हो तो अधिकारियों के साथ बातचीत और सार्थक विचार विमर्श के साथ हल किये जाने के बारे में लिखा गया है।

लेकिन पिछले 2 वर्षों से निदेशक एवं कुलसचिव से लगभग 100 से ज्यादा बार वार्ता की गई। किन्तु समस्त मुद्दे अभी तक उन्हीं के कार्यालय में बिना किसी निष्कर्ष के लंबित अवस्था में है। एनटीएसए द्वारा प्राप्त ई मेल के प्रति उत्तर में प्रशासन एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को पुनः अवगत करवाया कि जब तक कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों पर आदेश जारी नहीं होते। तब तक सभी कर्मचारी संस्थान प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here