पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0
201

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)कोटा टीम ने रविवार को रावतभाटा जिला चितौडगढ़ में कार्रवाई करते हुए पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने एक शिकायत दी कि काश्तकारी खाते मे उसके नाम के शुद्धीकरण की एवज में श्रीपुरा भैंसरोड़गढ़ रावतभाटा जिला चितौडगढ़ का पटवारी आरोपी रविन्द्र कुमार पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा की स्पेशल यूनिट टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पटवारी रविन्द्र कुमार को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here