श्री श्याम सखी मंडल की महिलाओं ने राजस्थानी थीम पर राजपूती पोशाक पहन किया नृत्य

0
373
Women of Shri Shyam Sakhi Mandal danced on Rajasthani theme wearing Rajputi costumes
Women of Shri Shyam Sakhi Mandal danced on Rajasthani theme wearing Rajputi costumes

जयपुर। गणगौर का त्यौहार निकल जाने के बाद भी महिलाओं में इस त्यौहार को उत्सव में मनाया। श्री श्याम सखी मंडल विजय बाड़ी सीकर रोड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी थीम पर राजपूती पोशाक पहनकर नृत्य किया। मंडल के मुख्य संरक्षक घनश्याम लक्षकार, फाऊंडर गुड्डी शर्मा, डाक्टर ज्योति गिरीश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया व बताया कि मंडल के द्वारा महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

सांसद प्रत्याशी मंजु शर्मा ने बताया कि इस मंडल की सभी महिलाएं सज-धज कर तैयार होकर गणगौर बनकर आईं हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई है हमें उसका फायदा मिलेगा। समारोह में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ से पूर्व महापौर एवं सलाहकार ज्योति खंडेलवाल उत्साहित नजर आयी। पूर्व महापौर ने महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं को ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए। इससे महिलाओं को मंच मिलता है रोजगार से जुड़ने का मौका मिलता है।

समाज सेवी सीताराम अग्रवाल ने महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया व बताया कि इस मंडल को बहुत आगे ले जाना है किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही है आज महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रही है। अतिथि राधेश्याम गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फाऊंडर गुड्डी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक मंत्री सुमन स्वामी ने डांस के लिए महिलाओं को पूरी तैयारी के साथ प्लेट फार्म तैयार किया जिससे महिलाओं ने जमकर डांस किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संतोष गोयल, संगीता वर्मा, गीत शर्मा, सुप्रिया पवार, पूनम सोनी, अनिता गुप्ता, सुमन स्वामी का सहयोग रहा। कूपन ड्रा व डांस विजेताओं को सम्मानित किया गया। लगभग 300 महिलाओं की उपस्थिति से सभी सखियों के चेहरे पर मुस्कान थी। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य संरक्षक घनश्याम लक्षकार ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here