नाबालिग से युवक की दोस्ती करवा कर वीडियो बनाकर महिला ने ऐंठे रुपए

0
256

जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक महिला ने नाबालिग लड़की की अपने परिचित से दोस्त करवा दी और फिर नाबालिग का विडियों बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ लिए। इस सम्बंध में पीडिता की मां ने मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई सुभाष कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी नाबालिग बेटी की दोस्ती एक लड़के से करवाकर रिश्तेदार महिला ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे हैं। आरोपी महिला के रिश्तेदार होने के कारण घर पर आना-जाना था। घर पर मुलाकात के दौरान उसने नाबालिग बेटी की एक लड़के से दोस्ती करवा दी। एक मोबाइल भी नाबालिग बेटी को बात करने के लिए दे दिया। चोरी-छिपे नाबालिग बेटी के लड़के से बातचीत करने पर दोस्ती हो गई।
आरोप है कि रिश्तेदार महिला मिलवाने के लिए नाबालिग बेटी को लड़के के पास ले गई।

लड़के के छेड़छाड़ के दौरान रिश्तेदार महिला ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल कर घर से रुपए चुराकर मंगवाने लगी। नाबालिग बेटी के पास मोबाइल मिलने पर परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। कानोता थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान किराए पर लेने के बहाने व्यक्ति से ठगे 28 हजार

एयरपोर्ट थाना इलाके में मकान किराए पर लेने के बहाने एग्रीमेंट के नाम पर एक व्यक्ति से 28400 रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ नगर निवासी रमेश चंद मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास मकान किराए पर लेने के लिए परमिंदर सिंह और रचित आए। मकान देखने के बाद एग्रीमेंट करने की बात कहीं। इसके बाद एग्रीमेंट बनवाने के नाम पर उससे अलग-अलग शुल्क के नाम पर 28400 रुपए ऑनलाइन डलवा लिए गए। आरोपियों द्वारा लगातार रुपए मांगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीडित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here