गोविंद देवजी मंदिर में हुआ पितृ पुष्टि गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां

0
38
Pitru Pushti Gayatri Mahayagya held in Govind Devji Temple
Pitru Pushti Gayatri Mahayagya held in Govind Devji Temple

जयपुर। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर राजधानी के प्रसिद्ध ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी में महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के पावन सान्निध्य में ‘पितृ पुष्टि गायत्री महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने पूर्वजों एवं पितरों की शांति, तृप्ति और मुक्ति की कामना से यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कीं।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य पीठ से महेंद्र कुमार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पितृ हमारे अदृश्य सहायक होते हैं। यदि हम उन्हें पूरी श्रद्धा और भावना समर्पित करेंगे, तो बदले में वे हमें सुख-समृद्धि की शक्ति और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

उन्होंने आगे बल देते हुए कहा कि पितरों को केवल श्राद्ध (कनागत) के दिनों में ही याद या तृप्त नहीं करना चाहिए, बल्कि वर्ष भर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। इसके लिए ‘बलिवैश्व देव यज्ञ’ एक बेहद सरल माध्यम है। मात्र दो मिनट के इस दैनिक यज्ञ से बिना किसी अतिरिक्त खर्च के प्रतिदिन ब्रह्मा जी, देवताओं, ऋषियों, महापुरुषों और पितृगणों को भोजन अर्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here