राजधानी जयपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिला के गले से सोने की चेन तो छात्र से छीना मोबाइल

0
323

जयपुर। शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक स्थान पर बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से सोने की चेन और दूसरे में छात्र के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार परमहंस कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी अर्चना बाजार गई थी। वापस लौटने के दौरान हनुमान मंदिर के सामने पीछे से स्कूटर सवार बदमाश आया और उसके गले पर झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ दिया।

महिला सजग थी इसलिए उसने बदमाशों के हाथ से सोने की चेन पकड़ ली। इससे चेन का एक टुकड़ा उसके हाथ पर टूट कर रह गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दूसरी घटना में कल्याणपुरा निवासी रमेश चंद के बेटे ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके बेटे के हाथ पर झपट्टा मार कर बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गया। घटना 10 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री दिलाने के नाम पर दो युवकों ने ठगे 48 हजार

सांगानेर सदर थाना इलाके में एक युवक से फैक्ट्री दिलाने के नाम पर दो बदमाशों ने 48 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी मुकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसे फैक्ट्री दिलाने के नाम पर विपिन और हर्ष ने उससे कई बार में 48 हजार रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे फैक्ट्री नहीं दिलवाई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here