July 27, 2024, 7:41 am
spot_imgspot_img

पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया शिवदासपुरा निवासी 15 वर्षीय एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि सोमवार को वह भाई के साथ गांव से घर आई थी। घर आने पर भाई अपने कमरे में सोने चला गया। दिन में कामकाज के बाद वह बाहर के कमरे में सो गई।

आरोप है कि घर में उसे देखकर आरोपी पड़ोसी अंदर घुस आया। कमरे का गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध कर शोर मचाने पर अंदर कमरे में सो रहा भाई बचाने आया। बचाने आए भाई के साथ मारपीट कर आरोपी भाग निकला। थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिला मामला दर्ज करवाया है।

मकान मालिक के बेटे ने किया किराएदार महिला दुष्कर्म का प्रयास

बजाज नगर थाना इलाके में मकान मालिक के बेटे के किराएदार महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया कि वह पिछले करीब 6 महीने पर पत्नी-बच्चों के साथ किराए पर रह रहा है। आरोप है कि 7 जून की रात को परिवार घर में सो रहा था। गर्मी की वजह से गेट खुला छोड़ रखा था।

रात करीब 1 बजे मकान मालिक का बेटा गेट खुला देखकर अंदर घुस आया। बच्चों के पास सो रही पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। नींद में होने के दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नींद खुलने पर पति के नहीं होने का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी को धक्का मारा। आरोपी ने हाथ से मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध कर शोर मचाने पर लाइट जलाकर दौड़कर आए पति को देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles