थ्री-फेस कृषि कनेक्शन जारी करवाने की एवज में रिश्वत लेते डिस्कॉम का तकनीकी सहायक गिरफ्तार

0
171

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झालावाड़ टीम ने कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ ग्रामीण के तकनीकी सहायक आशीष कुमार को थ्री-फेस कृषि कनेक्शन जारी करवाने की एवज परिवादी से तीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ टीम को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि उसके द्वारा आवेदित थ्री-फेस कृषि कनेक्शन जारी करवाने की एवज में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ ग्रामीण का स्टोर कीपर व तकनीकी सहायक आशीष कुमार स्वयं तथा एईएन-जेईएन के लिये तीस हजार रुपये रिश्वत मांग कर रहा है।

इस पर एसीबी झालावाड़ टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक आशीष कुमार को तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here