एसकेआईटी में 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीसीई- 2026 का शुभारंभ

0
11
Inauguration of the 9th International Conference ICETCE-2026 at SKIT
Inauguration of the 9th International Conference ICETCE-2026 at SKIT

जयपुर। एसकेआईटी जयपुर में शुक्रवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीसीई-2026 का शुभारंभ हुआ। कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में हो रहा है। इसका विषय ‘सस्टेनेबल फिनटेक एवं स्मार्ट सोसायटीज के लिए रिस्पॉन्सिबल एआई एवं ग्रीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर’ रखा गया है। सम्मेलन को आईईईई कॉन्फ्रेंस रिकॉर्ड संख्या 72526 प्राप्त है।

ज्ञान मंदिर सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पीईसी चंडीगढ़ के प्रो. डॉ. अरुण कुमार सिंह रहे। वे आईईईई दिल्ली सेक्शन और चंडीगढ़ सब-सेक्शन के अध्यक्ष हैं। विशिष्ट अतिथियों में एनआईटी उत्तराखंड के प्रो. डॉ. विवेक श्रीवास्तव, एमएनआईटी जयपुर के प्रो. डॉ. लावा भार्गव और पीईसी के डॉ. सिमरनजीत सिंह शामिल रहे।

संस्थान के निदेशक जयपाल मील ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि प्रो. डॉ. मेहुल महर्षि ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों ने जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पर्यावरण अनुकूल डिजिटल ढांचे और टिकाऊ तकनीक के महत्व पर विचार रखे।

सम्मेलन के पहले दिन सुबह तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इनमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने मुख्य व्याख्यान दिए और शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन सचिव डॉ. निकेता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here