झांसे में लेकर नकली सोना बेचने की फिराक में घूमते पांच बदमाश गिरफ्तार

0
407

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने झांसे में लेकर आमजन को नकली सोना बेचने की फिराक में घूम रहे पांच बदमाशों को दबोचा है। आरोपी ठगी के रुपयों को जमा करवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों की मदद से खाता खुलवाते थे। पुलिस ने उनके पास नकली सोने के सिक्के सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने एक ई मित्र संचालक को भी गिरफतार किया है।

पुलिस के अनुसार 17 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कुछ संदिग्ध लोग 80 फीट रोड डेयरी के पास हवासड़क पर जमा है। वे लोग नकली सोना बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी। यहां पर पुलिस ने सचिन कुमार पाल उर्फ रवि, सर्वेश कुमार तिवाडी, वारिश खान, अमित तोमर और दीपक पटेल को अरेस्ट किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और धातु के सिक्के मिले है।

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह आमजन से सस्ते में सोना बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करते है। ठगी के लिए आरोपी फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए गए खातों का उपयोग करते है। सचिन, वारिश खान, अमित तोमर और दीपक पटेल मूलत यूपी के रहने वाले है, लेकिन वर्तमान में गोवर्धन नगर स्थित कल्याण हॉस्टल के रूम नम्बर 118 में किराए से रह रहे है। वहीं सर्वेश तिवाडी भी यूपी का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह प्रतापनगर में रह रहा है।

ई मित्र संचालक उपलब्ध कराया था दस्तावेज

पुलिस ने इस मामले में बस्सी निवासी ई मित्र संचालक विनोद कुमार शर्मा को भी अरेस्ट किया है। विनोद कुमार प्रतापनगर में कुम्भा मार्ग पर ई मित्र चलाता है। आरोपी विनोद कुमार इस गैंग को दस्तावेज उपलब्ध करवाता था। आरोपी उसके यहां पर फोटो कॉपी सहित अन्य काम से आने वाले लोगों के दस्तावेज इस गैंग को गलत कामों में उपयोग करने के लिए उपलब्ध कराया था।ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here