दो बाइक सवार चार बदमाश युवक से छीन ले गए मोबाइल

0
397

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में दो बाइक्स पर सवार चार बदमाश उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार दादूदयाल नगर निवासी डॉ ओमेश्वर शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि 26 जून की रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान दो बाइक्स पर चार लोग सवार होकर आए। एक बाइक पर सवार युवकों ने उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here