कौशल शिक्षा फाउंडेशन द्वारा 1 महीने का कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

0
379

जयपुर। मानसरोवर स्थित एक रेस्टोरेंट में कौशल शिक्षा फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया सम्मान समारोह फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे एक महीने के कंप्यूटर कोर्स पूरा होने पर बच्चों को सर्टिफिकेट और उनको मोमेंटो देकर नवाजा गया। इस मौके पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस के साथ रैंप वॉक कर मेहमानों का दिल जीता।

फाउंडेशन की डायरेक्टर भावना शर्मा ने बताया की कौशल शिक्षा फाऊंडेशन ऐसे बच्चे जिन्हें कंप्यूटर से कोई सरोकार नहीं था उनका एक महीने में कंप्यूटर का कोर्स बेसिक तौर पर पूरा करवाया और उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर सोनी रहे विशिष्ट अतिथि बतौर शाइनिंग टाइम्स मैगजीन के डायरेक्टर भंवर सिंह, समाजसेवीका नीरू कुंद्रा, रिटायर्ड गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल मंजू पारीक, पीयूष राठौर और जोगिंदर सिंह रहे ।

महावीर सोनी ने भावना शर्मा द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशन की तारीफ करते हुए कहा कि भावना एक डेडीकेट और दूसरे के मदद करने में हमेशा आगे रहती है भंवर सिंह ने कहा जिस तरह से भावना अपने इरादों में मजबूत है इस तरह अपने काम के प्रति और खास तौर से बच्चों की शिक्षा को लेकर हमेशा अग्रिन रहती है उन्होंने कहा बच्चों के दिमाग पर प्रेशर न डालें और आज के दौर में अक्सर लोग प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की शिक्षा करवाते हैं परंतु जो सरकारी स्कूल पढ़ाई होती है वो पढ़ाई प्राइवेट स्कूल से ज्यादा बेहतर होती है।

उन्होंने कहा कि हमेशा यूपीएससी आरपीएससी में सरकारी स्कूल के स्टूडेंट नहीं बाजी मारी है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए एडवोकेट्स की टीम के साथ-साथ समाजसेवी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई मशहूर मारूफ हस्तियों ने शिरकत की सभी मेहमानों ने भावना शर्मा द्वारा किए गए काफी तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here