संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की पाकिस्तान में हुए हमलों की कड़ी निंदा

0
268
UN Secretary-General Antonio Guterres strongly condemned the attacks in Pakistan
UN Secretary-General Antonio Guterres strongly condemned the attacks in Pakistan

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को दैनिक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “महासचिव ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 26 अगस्त को हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। महासचिव ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं।”

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा पाकिस्तानी सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि दोषियों को माकूल सजा दी जाये। गौरतलब है कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में कल हुए हमलों में सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 53 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here