लोन कलेक्शन एजेंट से 1.26 लाख रुपए लूटे

0
43

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश लोन कलेक्शन एजेंट से 1.26 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने बाइक की पेट्रोल टंकी पर रखा नकदी से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि कुचामन-डीडवाना के परबतसर निवासी नाथूराम बागड़ी (26) के साथ लूट हुई है। नाथूराम राजावास के गणेश विहार में रहकर एक निजी बैंक में लोन कलेक्शन एजेंट का काम करता है। जो दौलतपुरा के खोरा श्यामदास से लोन की किस्तों के 1.26 लाख रुपए बैग में लेकर बाइक से निकला था। उसे बदनपुरा में दूसरी सेंटर मीटिंग में जाना था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर पेट्रोल टंकी पर रखा नकदी से भरा बैग छीन लिया।

नाथूराम ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास नाकाबंदी करवाई। पुलिस वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाइक सवार दोनों लुटेरों की पहचान और तलाश के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here