विश्व शांति की मंगल कामना करता है हिंदुत्व:गोपाल शर्मा

0
245
Hinduism wishes for world peace: Gopal Sharma
Hinduism wishes for world peace: Gopal Sharma

जयपुर। हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला में दूसरे दिन अपराह्न काल में हिंदू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भाग ले चुके तथा वर्तमान में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि हिंदुत्व एक व्यापक दृष्टिकोण के रूप में देखा जाता है। हिंदुत्व विश्व मंगल के साथ जड़ पदार्थ के मंगल की भी कामना करता है। ऋषि-मुनियों के बाद आज विद्वतजन स्वस्तिवाचन में अंतरिक्ष, जल, वायु, अग्नि तक की शांति की कामना की गई है।

हिंदुत्व देशों की सीमा में बंधा हुआ नहीं है, इसका विस्तार धरती के अंतिम छोर तक है। सेवानिवृत आईएएस राजीव शर्मा ने भारतीय दर्शन एवं राष्ट्रीय एकता को जोडक़र प्रस्तुत किया। कैप्टन मीरा दवे ने कर्तव्यपारायणता पर विचार रखे। डाटा साइंटिस्ट एस नरेंद्रन और मुकेश मोढ़ ने युवा पीढ़ी को भारतीय दर्शन एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों से ओतप्रोत किया। संचालन संस्कृति साधक मंजूषा रावत जौहरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here