411 जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

0
39

जयपुर। दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से युवा जागृति संगठन और पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी, श्री चंद्र नगर, गुर्जर घाटी की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमेर रोड स्थित पानो की बगीची, एयरफोर्स स्कूल के पास हुए कार्यक्रम में 411 बच्चों को मिठाई, फल, पटाखे और विभिन्न उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि बच्चों को मिठाई, फल, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी, चिप्स, पेटीज, टोस्ट, फ्रूटी जूस, कॉपी-पेन, टिफिन, पटाखे वाली बंदूक, मोमबत्ती, झालर वाली लाइट, कलाई घड़ी और दीपक सहित कई उपहार दिए गए। मुख्य संरक्षक तुलसी त्रिलोकानी ने कहा कि सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना और उनके जीवन में खुशियों का उजाला फैलाना है। आमेर रोड विकास समिति की टीम ने बच्चों को संभालने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संगठन अध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी ने टीम का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here