सेक्टर रोड़ से प्रभावित बारह कॉलोनियों के परिवारों ने किया धरना-प्रदर्शन

0
186
Families from twelve colonies affected by Sector Road staged a sit-in protest
Families from twelve colonies affected by Sector Road staged a sit-in protest

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से जगन्नाथपूरा डिग्गी रोड से टोंक रोड तक प्रस्तावित सेक्टर रोड़ के विरोध में टोंक रोड़ मेघना विहार से अशोक नगर वाटिका रोड़ तक की करीब बारह कॉलोनियों की पीड़ित जनता ने शुक्रवार को विधायक कैलाश वर्मा के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर पीडित लोगों ने अपनी पीड़ा विधायक को बता कर ज्ञापन सौंपा।

विकास समिति अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जेडीए की ओर से जगन्नाथपूरा डिग्गी रोड से टोंक रोड तक प्रस्तावित सेक्टर रोड़ के विरोध में टोंक रोड़ मेघना विहार से अशोक नगर वाटिका रोड़ तक की करीब बारह कॉलोनियों जिसमें मेघना विहार,पदम् विहार,पद्म विहार एनक्लेव,मधु विहार एक,मधु विहार दो,शिव सागर नगर,गंगा सागर,गुरु गोविंद नगर,सुषमा विहार,सुषमा विहार विस्तार,अशोक नगर के पीड़ित परिवारों ने भारी संख्या में विधायक कैलाश वर्मा के आवास पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर विधायक कैलाश वर्मा को ज्ञापन देकर सेक्टर रोड निरस्त,डाइवर्ट करने की मांग की।

वहीं विधायक कैलाश वर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी की व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही किसी का घर उजडेगा। वह इस मामले में संबंधित मंत्री सहित अन्य अधिकारियों से वार्तालाप कर जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे। विधायक कैलाश वर्मा के इस आश्वासन के बाद मौजूद लोगों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने विधायक कैलाश का धन्यवाद किया।

संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान समय मे इस सेक्टर रोड की टोंक रोड़ से वाटिका रोड़ तक कोई आवश्यकता नहीं है। साथ ही इस सेक्टर रोड़ के विकल्प के तौर पर इसके नजदीक ही सौ मीटर की दूरी में दो बडी हाईट्रेंशन लाइन तथा पांच सौ मीटर दक्षिण में एक दो सौ फ़ीट सेक्टर रोड़ जहाँ कोई आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित नही है। इसके अलावा सात सौ मीटर उत्तर में वाटिका रोड़ हैं । अतः विकल्पों को देखते हुए पीड़ित जनता की मांग हैं कि टोंक रोड़ से वाटिका रोड़ तक के इस सेक्टर रोड़ को या तो निरस्त किया जाए या फिर इसे डायवर्ट किया जाए। क्योंकि उपरोक्त बारह कॉलोनियों में वर्तमान में 80 प्रतिशत से अधिक आबादी हो चुकी हैं ।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि कॉलोनियों का रजिस्ट्रेशन उप पंजीयक को नहीं करने चाहिए थे और ना ही विधुत विभाग को बिजली कनेक्शन ,आधार कार्ड , पैन कार्ड , नल कनेक्शन आदि नहीं देने चाहिए थे। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी हठ धर्मिता दिखाते हुए बिना मकान मालिकों को सूचना दिए डिमार्केशन करना प्रारम्भ कर दिया है।

ज़ब से डीमार्केशन हुआ तो लोगों की रातों की नींद-चेन चला गया है। इस सेक्टर रोड के आंशिक भाग टोंक रोड़ से वाटिका रोड़ तक 550 मकान आ रहे है। इस सेक्टर रोड को निरस्त नहीं किया तो मजबूरन सभी 550 मकानों के परिवार के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी ।

इस प्रकरण को लेकर विधायक के साथ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जेडीए आयुक्त से भी मुलाकात की गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा उक्त प्रकरण को समझने के बाद जेडीए आयुक्त ने इस प्रकरण पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here