श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को

0
356

जयपुर। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में शनिवार 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में शनिवार को सायं साढ़े बजे गोवर्धन पूजा से पूर्व संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दीपदान,गौ पूजा,परिक्रमा व गोवर्धन पूजन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन अन्नकूट प्रसादी के साथ होगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here