दोस्ती गांठ कर युवती से दुष्कर्म

0
292
rape
rape

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक युवक ने दोस्ती गांठकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बॉयफ्रेंड शादी का झांसा देकर युवती को घर से भगा कर अजमेर ले गया। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर जबरन दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एसआई भंवर सिंह ने बताया कि भट्टा बस्ती निवासी 19 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।

बातचीत के दौरान दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। दोस्त बनने के दौरान आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। 31 अक्टूबर को आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने के बहाने बुलाकर घर से भगा ले गया। शादी करने का झांसा देकर अजमेर ले जाकर उसके साथ देहशोषण किया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here