10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास

0
259

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके में 10 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडिता की मां ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अखेपुरा निवासी 37 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने पति के साथ गांव कालेड अलवर गई थी। उसकी बेटी जो कि 10 वीं में पढ़ती है घर पर अकेली थी। घर पर अकेला पाकर सुआलाल घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। स्कूल से लौटने के दौरान विक्की और विक्रम ने उसे बाइक पर बैठकर साथ चलने को कहा।

मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर एक स्थान पर ले गए। वहां पर पहले से ही मुकेश और सुआलाल भी मौजूद थे। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडिता के चिल्लाने पर पकड़े जाने के घर से आरोपी वहां से भाग निकले। इस पर पीडिता घर पहुंची और माता-पिता के वापस लौटने पर आपबीती बताई। घटना 10 नवम्बर की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here