दो सूने मकानों से चोरों ने पार किए लाखों के जेवरात-नकदी

0
221

जयपुर। कमिश्नरेट पुलिस की कमजोर गश्त व्यवस्था का लाभ चोर उठा रहे है। चोर दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले गए। फाल्यावास निवासी मंगल मीणा ने कानोता थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। घटना का पता उसे घर लौटने पर लगा।

घर लौटा तो मकान के मुख्य गेट के साथ अन्य दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे। कमरों के साथ अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था। चोर मकान से एक सोने का टीका, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जंतर, सवा किलो चांदी के जेवरात और नगदी ले गए। यह घटना 22 नवम्बर की है।

दूसरी घटना में सुखीजा विहार निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा ने भांकरोटा थाने में मामला दर्ज करवाया कि 22 नवम्बर को वह किसी काम से गया था। दिनदहाड़े चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर मकान से एक लाख रुपए और जेवरात ले गए। घटना का पता उसे वापस लौटने पर लगा। घटना के समय पत्नी भी बाजार गई थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here