निवेश कर घर बैठे मोटे पैसे कमाने का लालच देकर युवती से ठगे 6 लाख

0
468

जयपुर। कमिश्नरेट पुलिस आमजन को लगातार सोशल मीडिया पर घर बैठे मोटे पैसे कमाने के चक्कर में रुपए गंवाने को लेकर सावचेत कर रही है, लेकिन फिर भी लोग ठगों के जाल में फंसते जा रहे है। बिंदायका थाना इलाके में निवेश कर घर बैठे मोटा पैसा कमाने के लालच में एक युवती ने 6 लाख रुपए गवां दिए।

एएसआई बाबूलाल के अनुसार राधा विहार जेडीए कॉलोनी निवासी अंकिता गर्ग ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास एक नम्बर से कॉल आया। कॉल कर्ता ने उसे घर बैठे थोड़ा निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड़ करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद वह एक ग्रुप में जुड गई। इसके बाद उसे निवेश करने को कहा गया।

निवेश करने पर उसे कई बार मुनाफा दिया गया। इस पर उसने लगातार निवेश करना जारी रखा। इस प्रकार पीडिता ने कई बार में 611600 रुपए का निवेश कर दिया। अब आरोपी उसे रुपए नहीं लौटा रहे है। ठगी का अहसास होने पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से एक लाख पार, कामवाली बाई पर चोरी का शक

बजाज नगर थाना इलाके में घर से एक लाख रुपए चोरी हो गए। पीडिता ने घर में काम करने वाली महिला पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस के अनुसार मिलाप नगर निवासी हेमलता मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसने घर की टेबल पर एक लाख रुपए रखे थे। जो कि चोरी हो गए। उसे शक है कि घर में काम करने वाली माधुरी दास बाई ने यह रुपए चुराए है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 7 सितम्बर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here