सिंधी समाज ने पंचांग निर्माताओं का जताया आभार

0
202

जयपुर। देशभर के कैलेंडर और पंचांगों में सिंधी समाज के संत टेऊंराम महाराज की जयंती प्रकाशित करने पर सिंधी समाज ने खुशी जताते हुए प्रकाशकों का आभार प्रकट किया है। मुंबई के प्रसिद्ध काल निर्णय, दिल्ली के राजधानी पंचांग, ब्रज भूषण, जय मार्तंड, नीमच मध्य प्रदेश के निर्णय सागर कालदर्शक, अजमेर के श्री काल बोध प्रभु दर्शन, श्री धरी पंचांग, जयपुर से प्रकाशित होने वाले ज्योतिष सम्राट कालदर्शक, राष्ट्रीय कालदर्शक पंचांग, किशोर जंत्री, बंशीधर पंचांग सहित अन्य लगभग सभी पंचांगों में 1 जून 2025 (रविवार) संत टेऊंराम पुण्य तिथि तथा 30 जून 2025 (सोमवार) को संत टेऊंराम जयंती प्रकाशित की गई है।

संत मोहनलाल महाराज, संत मनोहर लाल महाराज, संत नवीन, संत गुरुदास, संत अविनाश, ऋषि, भरत, गोर्वधन, भरत आसनानी, बी डी टेकवानी, कुमार चंदनानी, अशोक जेठानी, तुलसी दास मनवानी, दीनदयाल वाधवानी, कुमार विधानी, दिलीप पारवानी, उत्तम टेकवानी, रमेश भगत, सुरेश के मेठवानी, संदीप मुरली पारवानी, प्रदीप मालिक ने प्रकाशकों और पंचांगनिर्माताओं का आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here