बेकाबू होकर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, होमगार्ड के जवान की मौत

0
150

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दीपक नगर जामडोली आगरा रोड निवासी 47 वर्षीय संजीव कुमार शर्मा मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान टनल से पहले उसकी स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस कर रही है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि संजीव कुमार होमगार्ड कार्यालय में स्टोर कीपर था। ड्यूटी पर जाने के दौरान उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इससे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here