जयपुर। पौष माघ जनवरी-फरवरी मास में परम पावन तीर्थराज प्रयाग त्रिवेणी संगम में महाकुंभ पर्व शुरु होने जा रहा है। इस अवसर पर श्री निम्बार्क परिषद् के तत्वावधान में श्रीसर्वेश्वर -निम्बार्क सेवाधाम नगर का निर्माण किया जाएंगा। जिसमें युगलबिहारी सरकार की सेवा सहित अंनत स्वामी विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीध्वर राधा सर्वेश्वरशरण देवाचर्य महाराज के परम कृपापात्र आचार्य महा मंडलेश्चर महंत पद्भनाभ शरण देवाचार्य महाराज पधारेगे।
श्रीसर्वेश्वर -निम्बार्क सेवाधाम नगर में गत वर्ष की भांति श्रीमद्भागवत कथा के साथ रासलीला, रामलील,श्री युगलनाम महामंत्र संकीर्तन,संत सेवा का आयोजन किया जाएंगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जनवरी को प्रथम शाही स्नान होगा और 29 जनवरी को द्वितिय शाही स्नान मौनी अमावस्या को किया जाएंगा। जिसके पश्चात 3 फरवरी को तृतीय शाही स्नान बसंत पंचमी को होगा।
9 जनवरी को शिविर शुभारंभ के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। इसी के साथ श्री निम्बार्क सेवाधाम नगर में प्रतिदिन प्रात साढ़े 6 बजे भगवान श्री सर्वेश्वर युगल बिहारी सरकार की मंगला आरती की जाएंगी। प्रात 8 से 11 बजे पर्यन्त भगवान श्रीसर्वेश्वर युगल बिहारी सरकार के यथाक्रम श्रृंगार- राजभोग आरती,स्तुति ,दर्शन होगे। इसके पश्चात प्रात साढ़े बजे से राजभोग प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।
दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े 4 बजे तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन होंगे। सायं साढ़े 6 से साढ़े 8 भगवान श्रीसर्वेश्वर युगलबिहारी सरकार की यथाक्रम संध्या आरती, संकीर्तन, शयन सेवा का आयोजन होगा। रात्रि 7 से 10 बजे तक रासलीला, श्रीरामलीला दर्शन का आयोजन किया जाएंगा।