व्यवसायी से बादाम का ऑर्डर देकर इक्कीस करोड़ की धोखाधड़ी

0
493

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके में एक व्यवसायी को बादाम का ऑर्डर देकर इक्कीस करोड़ रुपए की धोखाधड़ी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि दौसा निवासी व्यवसायी ने मामला दर्ज करवाया कि वह दौलतपुरा स्थित एक फर्म से बादाम का होलसेल बिजनेस करते हैं। गणगौरी बाजार स्थित एक व्यवसायी से उनका लेन-देन था।

आरोप है कि अप्रेल-2024 में आरोपी की ओर से 4 लाख किलो बादाम का ऑर्डर दिया गया। ऑर्डर दिए गए बादाम की कीमत करीब 21 करोड़ रुपए है। एडवांस के तौर पर 1.69 करोड़ रुपए दिए गए। 15 जनवरी 2025 में आर्डर का माल भिजवाना तय हुआ।

आरोपी ने ट्रिप, दलाली रकम व पुराने डिफेंस अकाउंट को लेकर 80 लाख रुपए दिए गए एडवांस रकम में से वापस ले लिए। बादाम के एवज में उनके पास 89 लाख रुपए ही बाकी रह गए। 25 दिसम्बर 2024 को पोर्ट पर ऑर्डर आने की संभावना होने पर बकाया रकम के लिए आरोपी से कॉन्टैक्ट किया। इससे माल को पोर्ट से छुड़ाकर तैयार कर तय समय पर दे सकें।

बकाया रकम देने के बजाय आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। एडवांस रुपए वापस देने की कहकर उधार माल देने के लिए धमकाने लगा। दौलतपुरा थाने में पीड़ित व्यवसासी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here