बाइक सवार बदमाश छीन ले गया युवक से मोबाइल

0
251

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवक के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर ले गया। घटना 9 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मुहाना मंडी रोड निवासी पीयूष तंबोली ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रहा था इस्कॉन रोड पर पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गया। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समय पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गया।

इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here