महिला से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
35
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। सुभाष चौक थाना पुलिस ने दुकान के बाहर खड़ी महिला का मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहमीन खान (26) के रूप में हुई है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि सुभाष हलदर ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कि उसकी पत्नी सोविता दुकान के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक आया और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

वहीं इस वारदात के खुलासे के लिए थानाधिकारी भरत महर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपी के भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मोहमीन खान पुत्र जुबान खान मूल रूप से गांव उडला जागीर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। वर्तमान में वह जयपुर के घोड़ा निकास रोड स्थित शिकारियों की मोरी और बाबू कॉलोनी इलाके में रह रहा था। कार्रवाई में कांस्टेबल महेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here