मादक पदार्थ गांजा-स्मैक और शराब की तस्करी करने वाले पांच तस्कर गिरफ्तार

0
131

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ अभियान के तहत मालपुरा गेट, बस्ती, सदर,झोटवाड़ा और गलता गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा-स्मैक की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 2.56 ग्राम,827.71 ग्राम गांजा,देशी शराब की 19 पेटी सहित ब्रिकी की राशि 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने मालपुरा गेट,बस्ती,सदर,झोटवाड़ा और गलता गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा-स्मैक की तस्करी करने कृष्ण मालावत(24) निवासी सांगानेर जयपुर,लक्ष्मी सिंह(25) निवासी दिल्ली हाल बस्सी जयपुर,ज्योति सांसी(35) निवासी सीकर हाल सदर,कुलदीप यादव(22) और मोहम्मद शहादत (36) को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 2.56 ग्राम,827.71 ग्राम गांजा,देशी शराब की 19 पेटी सहित ब्रिकी की राशि 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जब्त की है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here