गोविंद देवजी मंदिर में राष्ट्रीय उत्सव आज, यज्ञ में देंगे शहीदों के निमित्त आहुतियां

0
137
Jaipur residents rolled out the red carpet to welcome Krishna Kanhaiya
Jaipur residents rolled out the red carpet to welcome Krishna Kanhaiya

जयपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का उल्लास रविवार को छोटीकाशी के मंदिरों में भी छाएगा। इस मौके पर आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में राष्ट्रोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ से ग्यारह बजे तक यहां देव भक्ति के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने वाले आयोजन में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश प्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर निशुल्क गायत्री महायज्ञ भी होगा। इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। राष्ट्र उत्सव शुभारंभ देशभक्ति गीतों और गुरु वंदना के साथ होगा। इसके बाद वेदमाता-देवमाता-विश्वमाता गायत्री गोविंद देव जी और गुरु सत्ता का पूजन किया जाएगा।

शहीदों के निमित्त देंगे विशेष आहुतियां:

गायत्री महायज्ञ में देश की आजादी के आंदोलन में शहीद होने वाले क्रांतिकारियों और शहीदों का पुण्य स्मरण करते हुए विशेष आहुतियां अर्पित की जाएंगी। लोग शहीदों की शहादत को याद रखें इसके लिए देशभक्तों के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई जाएगी। यहां लागत दर पर पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली संपन्न कराएंगी। यज्ञ में गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की जाएंगी। रोग मुक्ति की कामना के साथ सूर्य गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रदान की जाएंगी। हवन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष हवन सामग्री मंगवाई गई है। इसमें चालीस से अधिक जड़ी बूटियां हैं।

तिरंगा थीम पर होगी सजावट: यज्ञशाला की सजावट राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की थीम पर होगी। त्याग के रंग केसरिया, खुशहाली के प्रतीक हरा और शांति का संदेश देने वाले सफेद रंग से देव मंच की सज्जा की जाएगी। यज्ञशाला के अंदर और बाहर तिरंगी झंडिया लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं को यज्ञ के बाद तिरंगा झंडा भी दिया जाएगा। शनिवार शाम को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

कुंभ जल से होगा अभिसिंचन: – यज्ञ मे बैठने वाले श्रद्धालुओं का प्रयागराज के कुंभ जल से अभिसिंचन किया जाएगा। मौनी अमावस्या के शाही स्नान से पूर्व 27 जनवरी को गोविंद देवजी मंदिर के सत्संग भवन में सुबह 8 से 11 बजे तक कुंभ जल की शीशी वितरित की जाएगी। मंदिर की ओर से दस हजार शीशी का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here