चोर दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए

0
328

जयपुर। पुलिस की गश्त व्यवस्था को झांसा देकर चोर दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए। ओमवाटिका निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक सोने का हार, तीन चांदी के सिक्के, दो सोने की नथ, एक चांदी की चेन और 10 हजार रुपए ले गए। घटना का पता पीडित को घर लोटने पर लगा।

इस पर पीडित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं वैशाली नगर निवासी रेनु रेपस्वाल ने बिंदायका थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह 20 फरवरी को परिवार के साथ बाहर गई थी। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर लेपटॉप, चांदी की पायल, दो जोड़ी कान कीबाली और नगदी सहित अन्य सामान ले गए। घटना का पता पीडिता को वापस लौटने पर लगी। इस पर पीडिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here