राहगीर का मोबाइल छीनकर भागा युवक

0
328

जयपुर। एसएमएस थाना इलाके में एक बदमाश राहगीर का मोबाइल छीनकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर यूपी निवासी विश्वेंद्र ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने एसएमएस अस्पताल आया था। एसएमएस से जेएल मार्ग पर जाने के दौरान एक बदमाश आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। घटना 19 फरवरी सुबह करीब 10 बजे की है। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here