महिला मां शक्ति रूप: वूमेन रनर टीम ने केक काटकर किया महिला दिवस सेलिब्रेट

0
418

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर त्रिपोलिया बाजार में महिला रनर टीम की ओर से केक काटकर महिला सशक्तिकरण का मैसेज दिया गया। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष ने देसिका चौहान ने कहा कि आज महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है आज महिलाएं मेट्रो से लेकर वैज्ञानिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

उन्होंने उन ग्रहणियों को विशेष तौर पर इस मौके पर सम्मान का पत्र बताया जो अपने घर गृहस्ती को संभालते हुए अपनी व्यावसायिक या प्रोफेशनल पहचान बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देना चाहिए घर के कामकाज के साथ में मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए उन्हें नियमित व्यायाम का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा महिला दिवस के मौके पर आई फा के पहले दिन देश की बेटियां आज देश-विदेश में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरेगी। इस मौके पर हेमा चौहान, कुसुम चौहान, दीप्ति,मोनिका,नेहा, प्रियंका सहित कई रनर मौजूद रहे. वूमेन रनर टीम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here