राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक बाल अपचारी को निरुद्ध

0
278
A juvenile offender who snatched mobile phones from passersby has been arrested
A juvenile offender who snatched mobile phones from passersby has been arrested

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। साथ ही पुलिस ने निरूद्ध आरोपित से छीने गए छह मोबाइल सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया है।

आरोपित ने श्याम नगर,मुहाना,मानसरोवर,करणी विहार सहित अन्य थाना इलाके में एक दर्जन से अधिक मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देना कबूला है। इसके अलावा पूर्व में मोबाइल स्नेचिंग के मामले में चित्रकूट और श्याम नगर में निरुद्ध भी हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here