विधायक कालीचरण सराफ ने दिया सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन

0
452
MLA Kalicharan Saraf assured to remove encroachment within seven days
MLA Kalicharan Saraf assured to remove encroachment within seven days

जयपुर। टोंक रोड स्थित गोकुल वाटिका कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रीय विधायक कालीचरण सराफ ने एक सप्ताह के भीतर इस अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन दिया। सराफ ने कॉलोनी वासियों के सामने नगर निगम और जेडीए के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें सप्ताह भर के भीतर इस समस्या को दूर करने के लिए कहा।

जनसुनवाई के दौरान सराफ ने विधायक कोटे से कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा की। कॉलोनी वासियों ने बताया कि टोंक रोड से कॉलोनी की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता अतिक्रमण से त्रस्त है, उन्होंने इन अतिक्रमणों की आड में नशाखोरी पनपने के साथ ही असामाजिक तत्वों के हर रोज यहां जमावड़ा लगने की जानकारी भी जनसुनवाई में विधायक को दी।

कॉलोनी वासियों ने बताया कि शाम होते ही यहां असामाजिक तत्त्व आने शुरू हो जाते हैं, ऐसे में यहां से निकलना भी दूभर हो जाता है, पुलिस को शिकायतें करने पर भी समस्या से निजात नहीं मिलती। जनसुनवाई के दौरान कॉलोनी वासियों ने अपना परिचय दिया और विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here