जुम्मे की आखरी नमाज अदा,रोजेदारों ने देश -प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

0
291
Last Friday namaz was offered
Last Friday namaz was offered

जयपुर। रमजान का आखिरी जुमा को जुमातुल विदा के रूप में मनाया गया। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद समेत कई अन्य मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। जयपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की विशेष नमाज अदा की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में रोजेदार मस्जिद पहुंचे और अल्लाह की इबादत की।

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैयद अमजद अली और सेक्रेटरी जहीर उल्लाह खान ने देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करवाई। इस दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने वक्फ संशोधन एक्ट के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण भी प्रदर्शन किया। नमाजियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन एक्ट का विरोध किया।

उनका कहना था कि यह एक्ट मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक संरचनाओं को प्रभावित कर सकता है। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता भी मौजूद रहे। स्थानीय विधायक और वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने भी नमाज अदा की और सरकार से अपील की कि मुस्लिम समाज की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाए। मस्जिद प्रशासन ने नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए, जिसमें वजू की व्यवस्था, सुरक्षा, और ट्रैफिक नियंत्रण शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here