राजस्थान-हरियाणा का रोटी-बेटी का रिश्ता:सीएम सैनी

0
270
Rajasthan-Haryana have a roti-beti relation: CM Saini
Rajasthan-Haryana have a roti-beti relation: CM Saini

जयपुर/चौमूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को एक दिवसीय चौमूं दौरे पर रहे। इस दौरान वे शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या—52 स्थित होटल आर चन्द्राज में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज सम्मान में जो पगड़ी मेरे सिर पर रखी है, यह एक अनमोल उपहार है। हरियाणा व राजस्थान की संस्कृति परंपरा और आपसी भाईचारे से जुड़ा हुआ है।

मुझे खुशी है कि राजस्थान और हरियाणा का तो रोटी-बेटी का रिश्ता है। मुझे यह भी खुशी है आपने मुझे इस समारोह में बुलाकर मेरा मान सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान समारोह में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी आदि का आर.चंद्रा रिजॉर्ट निदेशक मुकेश सैनी ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को वीर हनुमान धाम सामोद की फोटो भेंटकर स्वागत किया।

वहीं कार्यक्रम में पधारे अन्य समाजबंधुओं व अतिथियों का आयोजक रामचंद्र सैनी, जय किशन सैनी व मुकेश सैनी के नेतृत्व में आए हुए अतिथियों का भी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक मुकेश सैनी के नेतृत्व में 101 किलो की माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर और वीर हनुमान धाम की फोटो देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर हेलीपैड स्थल व कार्यकम स्थल पर चौमूं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

समारोह में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, चौमूं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी सहित राजस्थान के प्रत्येक जिले और राजस्थान के अन्य राज्यों से भी सैनी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

इस मौके पर चौमूं माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल पाच्यां के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 101 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजन मुकेश सैनी ने बताया कि चौमूं की पावन धरा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का राजस्थान की आन बान और शान की पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here