मई में होगा भव्य वेदी प्रतिष्ठा का आयोजन

0
435
A grand ceremony of Vedi Pratishtha will be held in May
A grand ceremony of Vedi Pratishtha will be held in May

जयपुर। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मांग्यावास मानसरोवर एक्सटेंशन जयपुर की धरा पर भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन ने बताया कि आगामी 2 से 4 मई 2025 तक वैदि प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर में विराजमान होने वाली सभी प्रतिमाओं को मार्च माह में हीरा पथ नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिष्ठित किया गया जा चुका है।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि यह भव्य आयोजन प्रतिष्ठाचार्य विमल कुमार जैन वनेठा वालों के निर्देशन में होगा। 2 मई 2025 को झंडारोहण व घट – यात्रा से महामहोत्सव का प्रारंभ होगा और 4 मई 2025 को सभी जिन प्रतिमाओं को वेदियों पर विराजमान कर दिया जाएगा। समारोह में मुख्य राजनेताओं व समाज के अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here