भगवान परशुराम मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव निकलेगी विशाल वाहन शोभायात्रा

0
287

जयपुर। ब्रह्म शक्ति विचार मंच की बैठक में सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों के निर्णय पर भगवान परशुराम जयंती मंगलवार को सोबर ग्रुप के तत्वावधान में रामनिवास बाग से विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात ये वाहन शोभायात्रा भगवान परशुराम की पतोस्थली जगदग्रि श्रृषी आश्रम रुण्डल भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगी। जहां पर विश्व में पहली बार भगवान परशुराम यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

संस्था के महासचिव आर सी शर्मा ने बताया कि श्रृषी आश्रम में दो वर्ष पूर्व 108 कुंडीय यज्ञ के साथ भगवान परशुराम जी कि अष्टधातु की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोबर संस्था के तत्वावधान में कराई गई थी। जिसका प्रथम पाटोत्सव पिछले वर्ष विशाल भंडारे और हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ था।

इस वर्ष भी भगवान परशुराम मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव में मंदिर प्रांगण में विश्व का प्रथम भगवान परशुराम यज्ञ आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर सभी ब्राह्मण संगठन अपने वाहनों से शोभायात्रा में शामिल होकर प्रातः 9 बजे रुण्डल धाम के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here