दोस्तों ने मिलने बुलाकर कैफे में नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

0
312

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में दोस्तों ने मिलने बुलाकर एक कैफे में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया। फेसबुक आईडी बनाकर फोटो सहित अश्लील कमेंट कर वायरल किए। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एसीपी वैशाली नगर आलोक कुमार गौतम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कालवाड़ रोड की रहने वाले व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि नाबालिग बेटी से दो परिचित लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है कि मार्च-2025 में दोनों आरोपियों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को कालवाड़ स्थित कैफे में ले गए। डरा-धमकाकर बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया।

अपने मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। फेसबुक आईडी बनाकर नाबालिग बेटी की फोटो के साथ अश्लील कमेंट करके वायरल करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म,पोक्सो व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here