माहेश्वरी ओल्ड स्टूडेंट्स का सुपर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बैच 97 और 2009 की टीमों ने जीती विजेता ट्रॉफी

0
30
Maheshwari Old Students' Super-12 Cricket Tournament
Maheshwari Old Students' Super-12 Cricket Tournament

जयपुर। जयपुर माहेश्वरी ओल्ड स्टूडेंट्स का सुपर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 3 और 4 अक्टूबर को प्ले स्पेस, मानसरोवर में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न बैच की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आयोजन बैच 99 के तत्वावधान में किया गया।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में बैच 97 और बैच 2009 की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। बैच 97 के कप्तान योगेश तंवर ने बताया कि फाइनल मुकाबले में बैच 97 की टीम ने बैच 92 की टीम को शिकस्त देकर खिताब हासिल किया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए पवन माधोपुरिया को मैन ऑफ द फाइनल चुना गया।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुराने विद्यार्थियों ने क्रिकेट के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने के साथ खेल प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। आयोजक सुशील खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुराने विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल, खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here