रामनिवास बाग में हुआ डांडिया महोत्सव के रिहर्सल का आगाज

0
39

जयपुर। जयपुर अग्रवाल वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भगवान अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विशाल डांडिया एवं गरबा महारास के रिहर्सल का रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल परिसर में आगाज हुआ। मुख्य आयोजन 10 अक्टूबर को विद्याधर नगर स्टेडियम में शाम के समय किया जाएगा।

ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रीमा गर्ग एवं अनीता पोद्दार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य डांडिया-गरबा महारास का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के लोग भाग लेंगे।

रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज शास्त्री नगर के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल खंडेला मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की संरक्षक सुनीता बंसल, कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल, सुरेखा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा गर्ग, मीनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री विधि अग्रवाल, अंजू जाखलिया, रितिका अग्रवाल, प्रचार मंत्री गीता खेतान सहित कार्यकारिणी सदस्य सरोज बैराठी, रेनू तालुका, रुचि मंगल, श्वेता गुप्ता एवं संगीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here