नकबजनी की वारदात करने वाले तीन शातिर नकबजनों को धर-दबोचा

0
260
Three vicious robbers who committed robbery were arrested
Three vicious robbers who committed robbery were arrested

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले तीन शातिर नकबजनों को धर-दबोचा है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही ह।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले शातिर नकबजन बहादुर सिंह उर्फ कटप्पा निवासी सवाई माधोपुर, दीपक उर्फ दीपू निवासी सवाई माधोपुर और रोहित उर्फ रघुनंदन निवासी बूंदी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी के खिलाफ जयपुर सहित सवाई माधोपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। जिन्होंने पूछताछ में नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here