गुप्त वृन्दावन धाम में शिक्षा मंत्री ने किया गीता कांटेस्ट के विजेताओं का सम्मान

0
413
Education Minister honored the winners of Gita Contest at Gupt Vrindavan Dham
Education Minister honored the winners of Gita Contest at Gupt Vrindavan Dham

जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम में आयोजित हुए गीता कांटेस्ट विजेताओं के भव्य सम्मान समारोह में आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के माणक चंद ने शिरकत की। मंदिर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने उनका स्वागत किया।

हरे कृष्ण मूवमेंट और राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से गीता प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया जिसमे पूरे राज्य के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपना कौशल दिखाया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के माणक चंद ने विजेताओं का उत्साह वर्धन कर उन्हें नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान किये| गीता कांटेस्ट के 18 विजेताओं को एक लाख नौ हज़ार के नकद पुरस्कार दिए गए| प्रथम श्रेणी के 6 विजेताओं के नाम हैं – आर्य सोमवंशी, प्यारी राजपूत, डिंपल, आरुशी, अक्षय बैरवा और चेल्सी शर्मा।

शिक्षा मंत्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के माणक ने गुप्त वृन्दावन धाम में श्री श्री कृष्ण बलराम का आशीर्वाद लिया, निर्माणाधीन राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर की जानकारी ली और अक्षयपात्र रसोई का अवलोकन किया| उन्होंने संस्था को उत्कृष्ठ सामजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here